Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में हुए झड़प में १६ लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, असोज २७ – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार में दो कबीलों के बीच झड़प हो गई । इस झड़प में १६ लोगों की जान चली गई है वहीं कई लोगों के घायल भी हंै ।
पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है । जहां शनिवार को दो कबीलों के बीच खूनी संघर्ष में १६ लोगों की जान चली गई । वहीं कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है । पाकिस्तान के उत्तर–पश्चिमी हिस्से में प्रतिद्वंद्वी जनजातियों के बीच गोलीबारी की घटना में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद प्रांत के कुर्रम जिले में तनाव बढ़ गया । हालांकि, झड़पों का कारण पता नहीं चल पाया है । वहीं इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी जावेदउल्लाह खान ने बताया कि हिंसा फैलने के साथ ही जिले के विभिन्न इलाकों में वाहनों को निशाना बनाया गया, जिससे कई लोग हताहत हुए । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पहली बार जनजातियों के बीच ऐसी झड़प नहीं हुई है । पिछले महीने एक अन्य घटना में, भूमि विवाद को लेकर सशस्त्र शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच कई दिनों तक चली झड़पों में कम से कम २५ लोग मारे गए थे । हालांकि दोनों समुदाय देश में काफी हद तक शांतिपूर्ण तरीके से साथ–साथ रहते हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में, खासकर कुर्रम में, जहां जिले के कुछ हिस्सों में शिया मुसलमानों का वर्चस्व है, उनके बीच दशकों से तनाव बना हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com