Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टी–२० में नेपाल ने अमेरिका को १७१ रन का लक्ष्य दिया

 

काठमांडू, कार्तिक ४ – दूसरे टी–२० में नेपाल ने अमेरिका को १७१ रन का लक्ष्य दिया है । कुशल भुर्तेल के अर्धशतक से नेपाल ने छ विकेट खोकर १७० रन बनाए ।
अमेरिका के टेक्सस स्थित डलासको ग्रान्ड पिएरी क्रिकेट रङ्गशाला में टॉस जितकर नेपाल ने पहले बैटिंग की । नेपाल के लिए कुशल ने ९२ रन जोड़े । उन्होंने ५४ बॉल में सात चौके और छ छक्के के सहयोग से यह रन बनाए ।
नेपाल के ओपनर अनिल साह ने ३१ बॉल में २५ रन जोड़ा । दूसरे ओपनर आसिफ शेख एक रन में ही आउट हो गए थे ।
गुलशन झा ने १२ बॉल में १९ रन बनाए । कप्तान रोहित पौडेल १४ बॉल में १८ रन बनाए । दिपेन्द्र सिंह ऐरी ने दो रन और आरिफ शेख एक रन में ही पेविलियन वापस लौटे । करण केसी ने एक बॉल खेलकर छक्का लगाया ।
बॉलिंग में अमेरिका के जस्दीप सिंह और केन्जिगे ने दो दो विकेट लिए । सीरिज के पहले खेल में नेपाल ने जीत हासिल की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *