Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गैरआवासीय नेपालियों  ने नेपाल की राष्ट्रीयता को मजबूत बनाया है – गृहमन्त्री लेखक

काठमांडू, कार्तिक ११ – गृहमंत्री रमेश लेखक ने कहा है कि गैरआवासीय नेपाली  नेपाल के अवैतानिक राजदूत हैं । गैरआवासीय नेपाली दिवस तथा वार्षिक साधारण सभा कार्यक्रम में गृहमन्त्री लेखक ने कहा कि गैरआवासीय नेपाली ने नेपाल की राष्ट्रीयता को मजबूत बनाया है ।
उन्होंने कहा है कि ‘ गैरआवासीय नेपाली ने नेपाल के लिए कुछ करने का उद्देश्य रखा है । जिस किसी भी देश के नागरिक हो लेकिन हमेशा यही कहते नजर आते हैं कि हम नेपाली हैं । गैरआवासीय नेपाली अवैतानिक राजदूत हैं । उन्होंने कहा आप जिस देश में रहते हैं वहाँ आपके चेहरे और व्यवहार में नेपाल दिखता है । आपने संसार में फैलकर नेपाल की राष्ट्रीयता को मजबूत बनाया है । नेपाल के आर्थिक उन्नति में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है । संसार में नेपाली उत्कृष्ट काम कर रहे हैं । ‘आपकी ये उत्कृष्टता नेपाल के लिए भी उपयोगी साबित होगी । इसके लिए हम नेपाल में भी वातावरण बनाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *