Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली सरकार ने सौ दिन में बहुत ही अच्छा काम किया है – देउवा

 

काठमांडू, कार्तिक १७ – नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा कि ओली सरकार ने सौ दिन में बहुत ही अच्छा काम किया है ।
शनिवार को शुभकामना आदानप्रदान तथा जय नेपाल भक्तपुर स्मारिका के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते सभापति देउवा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ओली सरकार अभी और भी अच्छा काम करेगी ।
उन्होंने कहा कि ‘सौ दिन अभी अभी ही पहुँचा है ओली जी के प्रधानमन्त्री कार्यकाल का । यह केवल यहाँ मात्र नहीं, जहाँ भी सौ दिन के काम के संबंध में आलोचना प्रत्यारोचना होता ही है । हमारी समग्र सरकार है । ऐसा नहीं है कि हम सरकार में है इसलिए मैं उनके काम की प्रशंसा कर रहा हूँ । उन्होेंने सचमुच अच्छा काम किया है । और मुझे विश्वास है कि वो आगे भी अच्छा काम करेंगे । प्रजातंत्र में आलोचन का होना स्वभाविक बात है । विपक्षी पार्टियों का काम है विरोध करना, आलोचना कराना । ये आलोचना भी तथ्यपरक हुए तो सरकार ध्यान देगी । मैं ओली जी की प्रशंसा करता हूँ ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com