Sat. Jan 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल आज से दैनिक १० घण्टा बंद

काठमांडू, कार्तिक २३ – त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल (टीआईए) आज से पाँच महीने तक दैनिक १० घण्टा बन्द रहेगा । नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (क्यान)के अनुसार विमानस्थल के स्तरोन्नति के लिए आज से दैनिक १० घण्टा उड़ान बंद कर विस्तार का काम शुरु किया जा रहा है । प्राधिकरण अन्तर्गत के हवाई यातायात क्षमता अभिवृद्धि आयोजन ने विमानस्थल के दक्षिण–पश्चिम की ओर समानान्तर ‘ट्याक्सीवे’, उत्तर की ओर ‘इन्टरनेशनल एप्रोन’ और विमानस्थल के पूर्व की ओर ‘ह्याङ्गर एप्रोन’ आदि का विस्तार किया जाएगा । इस काम को पूरा करने में १५ अरब रुपये खर्च होने का अनुमान किया जा रहा है ।
स्तरोन्नति के क्रम में रात १० बजे से लेकर सुबह ८ बजे तक के सभी उड़ानों में कटौती की जाएगी । हाल विमानस्थल सुबह ६ बजे खुलकर रात के २ बजे तक सञ्चालन में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *