Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज गुरु नानक जयंती, यानि प्रकाश पर्व

 

काठमान्डू 15 नवम्बर

हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है।  गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली गुरु नानक जयंती पर लोग गुरुद्वारे जाते हैं और नगर कीर्तन का आयोजन भी करते हैं। वहीं, रात के समय असंख्य दीयों से संसार प्रकाशमय हो जाता है। आइए, जानते हैं गुरु नानक जयंती की खास बातें।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस ११ वैशाख को ‘संसदीय दल का नेता’ का चुनाव करेगी

गुरु नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व और गुरु पर्व भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने समाज की अज्ञानता दूर करते हुए ज्ञान का दीपक जलाया था। गुरु नानक देव जी लोगों को सीख दी कि ईश्वर एक है और हमें सबके साथ प्रेम और भाईचारा रखना चाहिए। ज्ञान का प्रकाश फैलाने के कारण गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस दिन विशेष रूप से दीए जलाए जाते हैं। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली भी होती है। इस कारण भी देव दिवाली की खुशी में रात के समय दीए जलाकर प्रकाश किया जाता है।

यह भी पढें   विश्वविद्यालयों से राजनीतिक छात्र संगठनों की संरचना हटाने का सरकार का निर्णय, सुरक्षा देने की भी घोषणा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed