Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जय सियाराम उद्घोष के साथ तिलक चढ़ाने के लिए जनकपुरधाम से अयोध्या के लिए प्रस्थान

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शनिवार को जानकी मंदिर से करीब दस बजे 501भार के साथ 6वस,51वस के साथ 500से अधिक लोग जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह की अगुवाई में अयोध्या के लिए प्रस्थान किए। तिलकोत्सव यात्रा का प्रस्थान जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव तथा मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने किया। जानकी मंदिर से अयोध्या के लिए काफिला को जलेश्वर के मेयर सुरेश साहू,पिपरा में मेयर राम जानकी यादव,मनरा सिसबा के मेयर ने अयोध्या में तिलकोत्सव में भाग लेने वाले सभी लोगों को अंगवस्त्र, फूल माला तथा अल्पाहार से स्वागत किया। रास्ते में बड़ी संख्या में लोग पुष्प,अक्षत फेंक कर स्वागत किया। 501भार में प्रभु श्री राम के लिए चेन, अंगूठी सहित अन्य आभूषणों दान किए हैं। रात्रि विश्राम गढी माई में है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *