Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिशुली में गिरा ट्रक, ३ लोगों का किया गया उद्धार

 

काठमांडू, मंसिर ४– पृथ्वीराजमार्ग अन्तर्गत धादिङ के बेनीघाट रोराङ गाँवपालिका १० खयरघारी से एक ट्रक त्रिशूली नदी में गिर गया । पुलिस ने जानकारी दी है कि दुर्घटना स्थल से तीन घायलों का उद्धार कर लिया गया है ।
नवलपरासी से काठमांडू आ रही लु २ ख २५० नम्बर की ट्रक आज सुबह ५ः५५ बजे त्रिशूली नदी में गिर गया । दुर्घटना स्थल से ट्रक चालक नवलपरासी पश्चिम के २७ वर्षीय आशिष महतो, सहचालक २६ वर्षीय राजु थापामगर और ट्रक के मालिक खैरहनी नगरपालिका के ४६ वर्षीय सुरेश गुरुङ को उद्धार कर लिया गया है । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय धादिङ के प्रहरी निरीक्षक प्रह्लाद सिलवाल ने दी ।
सभी घायलों को प्रारम्भिक उपचार के लिए मझिमटार स्थित बिहानी फार्मेसी में भेज दिया गया है । पुलिस ने बताया कि ट्रक अनियन्त्रित होने के कारण से दुर्घटना हुई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed