Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुथाउत्तरगंगा–२ को वडाध्यक्ष में माओवादी के घर्ती निर्विरोध निर्वाचित

 

काठमांडू, मंसिर ५ – रुकुम पूर्व के पुथाउत्तरगंगा गाँवपालिका–२ के वडाध्यक्ष में नेकपा माओवादी केन्द्र के जगत घर्ती निर्विरोध निर्वाचित हुए  हैं।
एमाले के उम्मीदवार जीवन रोका ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है । उनकी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद ही जगत घर्ती निर्विरोध निर्वाचित होने की माओवादी केन्द्र के केन्द्रीय सदस्य एवं रुकुमपूर्व के संघीय सांसद पूर्णबहादुर घर्ती ने जानकारी दी । उन्होंने बताया कि – एमाले के उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है । उम्मीदवारी वापस लेने के बाद हमारे वडाध्यक्ष के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए है ।
निर्वाचन आयोग के कार्यतालिका अनुसार आज उम्मीदवारी लेने का अन्तिम है । यद्यपि, घर्ती निर्विरोध निर्वाचित होने की आयोग द्वारा घोषणा करना बाकी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *