Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ललितपुर में फिल्म साउथ एशिया महोत्सव आज से

 

काठमांडू, मंसिर ६ – फिल्म साउथ एशिया महोत्सव का चौथा संस्करण आज से ललितपुर में शुरु हो रहा है । ललितपुर के यलमाया केन्द्र में होने जा रहे चार दिवसीय महोत्सव में विभिन्न देश के ४७ लघु चलचित्र और वृत्तचित्र प्रदर्शन किया जाएगा । इस महोत्सव में नेपाल, भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका के साथ कुछ और देश कुल मिलाकर नौ देश के चलचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा ।
महोत्सव के सहायक निर्देशक पवस मानन्धर के अनुसार इस वर्ष के महोत्सव का थीम ‘डॉक्यूमेन्ट्री इन एंथ्रोपोसन’ है ।
इस वर्ष वेस्ट फिल्म इन द क्लाइमेट क्राइसिस अवार्ड को भी रखा गया है । उत्कृष्ट चलचित्र, जुरी अवार्ड, उत्कृष्ट स्टुडेन्ट चलचित्र, उत्कृष्ट डेब्यू चलचित्र और उत्कृष्ट फिल्म इन द क्लाइमेट क्राइसिस अवार्ड के लिए प्रतिस्पर्धा होगी ।
महोत्सव सुबह ९ बजे से शुरू होगा । निर्देशानुसार एक कार्यशाला भी होगी । माना जा रहा है कि जो लोग डॉक्यूमेंट्री देखना और बनाना चाहते हैं उनके लिए यह महोत्सव फलदायी रहेगा ।
कार्यशाला में भारत के निर्देशक कवीर खान की उपस्थिति रहेगी । महोत्सव के पहले दिन तीन हॉल में विद्यार्थी द्वारा सिर्जित सात लघु चलचित्र प्रदर्शन करने की तैयारी की जा चुकी है ।

यह भी पढें   चितवन राइनोज की शानदार जीत, पोखरा एवेंजर्स को 30 रन से हराकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com