Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जागरण सभा को प्रधानमंत्री साढ़े एक बजे संबोधन करेंगे

 

काठमांडू,मंसिर ७ – सत्तारुढ़ नेकपा एमाले आज काठमांडू के दरबारमार्ग में अब से कुछ ही देर बाद सभा करने जा रही है । सभा को दोपहर साढे एक बजे प्रधानमन्त्री एवम् नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली सम्बोधन करेंगे ।
सभा से पहले एमाले काठमांडू के भद्रकाली से रैली निकालेगी । ये रैली सुन्धारा, रत्नपार्क होते हुए दरबारमार्ग पुहँचकर सभा में परिणत होगी । इस सभा को एमाले ने ‘जागरण सभा’ का नाम दिया है ।
एमाले ने जानकारी देते हुए बताया है कि एमाले ही वर्तमान सरकार नेतृत्व कर रही है । अपने काम के प्रचार और भ्रम को पहचानने के उद्देश्य के साथ जागरण सभा का आयोजन करने जा रही है । वैसे इस सभा को एमाले के शक्ति प्रदर्शन के रुप में देखा जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *