Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीआरआई को लेकर कांग्रेस शीर्ष नेताओं में विचार–विमर्श शुरु

 

काठमांडू, २७ नवम्बर । बेल्ट एण्ड रोड इनिसियटिभ (बीआरआई) संबंधी विषय को लेकर सत्ताधारी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच विचार–विमर्श शुरु हो गई है । पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा के निवास में इकठ्ठा होकर जारी विचार–विमर्श में सभापति देउवा के साथ साथ नेता पूर्णबहादुर खड्का, गगन थापा, विश्वप्रकाश शर्मा, प्रकाशरण महत, कृष्णप्रसाद सिटौला जैसे नेता सहभागी है ।
स्मरणीय है, प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली पड़ोसी देश चीन के भ्रमण में जा रहे हैं । प्रधानमन्त्री की चीन भ्रमण और बीआरआई को लेकर कई टिप्पणी और बहस हो रही है । संसद् में प्रतिनिधित्व करनेवाले प्रमुख पार्टियों के बीच भी बीआरआई को लेकर मतभेद है । इसीलिए कांग्रेस ने कहा हे कि बैठक से बीआरआई संबंधी विषय को लेकर निर्णय किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *