प्रधानमंत्री ओली आज से चीन की औपचारिक भ्रमण में
काठमांडू मंसिर १७ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली आज से चीन की औपचारिक भ्रमण शुरु कर रहे हैं । चीन के समकक्षी ली छ्याङ के मैत्रीपूर्ण निमन्त्रण पर प्रधानमन्त्री ओली नेतृत्व की टोली आज चीन की राजधानी बीजिंग जा रहे हैं ।
आज सुबह ११ बजे हिमालय एयरलाइन्स के विशेष चार्टर विमान से ओली चीन की राजधानी बीजंग के लिए प्रस्थान करेंगे । ओली स्थानीय समय अनुसार शाम के ६ः१० बजे चीन की राजधानी बीजिंग पहुँचेंगे ।
भ्रमण के क्रम में मंसिर १८ गते उनका स्वागत चीन के समकक्षी छ्याङले करेंगे । तत्पश्चात् दोपक्षीय वार्ता और हस्ताक्षर समारोह का कार्यक्रम है । उसी दिन प्रधानमंत्री ओली चीन के राष्ट्रपति सि जिनफङ से भी मुलााकत करेंगे । जनवादी गणतन्त्र चीन के राष्ट्रीय जन कांग्रेस के स्थायी समिति के अध्यक्ष झाओ लेजी से भी मुलाकात करेंगे ।
मंसिर १९ गते प्रधानमन्त्री ओली पेकिङ विश्वविद्यालय में मुख्य संबोधन और बीजिंग स्थित नेपाली राजदूतावास, चाइना काउन्सिल फॉर द प्रमोशन ऑफ इन्टरनेशनल ट्रेड और नेपाल उद्योग वाणिज्य महासङ्घ के संयुक्त आयोजन में होने वाले नेपाल–चीन व्यापार मंच को सम्बोधन करेंगे । उसी दिन सङ्ग्रहालय भ्रमण भी करेंगे । प्रधानमंत्री ओली मंसिर २० गते २ः३० बजे स्वदेश वापस लौटेंगे ।
इस चीन भ्रमण की टीम में सरकारी से ४६ और निजी क्षेत्र से ३२ लोग शामिल हैं । कुल मिलाकर ७८ सदस्य सहभागी हैं भ्रमण में । बीजिंग स्थित नेपाली राजदूतावास से सरकारी प्रतिनिधिमण्डल में ८ सदस्य और हैं । सरकार टीम के ४६ मध्ये दो सदस्य तैयारी के क्रम में चीन पहुँच चुके हैं । इस तरह समग्र में प्रधानमंत्री के भ्रमण टीम में ८६ सदस्य हैं ।
रविवार की शाम को हुई मन्त्रिपरिषद् की बैठक ने भ्रमण के क्रम में होने वाले दोपक्षीय कार्यसूची और सहयोग के क्षेत्रों को अन्तिम रुप दे दिया है ।

