Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गंकी धुस्वाँ वसुन्धरा पुरस्कार रामभरोस कापड़ि और धुस्वाँ सायमि सृजना पुरस्कार दीप श्रेष्ठ को

 

d-1काठमान्डौ, दिनांक १५ जनवरी । गंकी धुस्वाँ वसुन्धरा पुरस्कार मैथिली उपन्यासकार रामभरोस कापड़ि और धुस्वाँ सायमि सृजना पुरस्कार गायक और संगीतकार दीप श्रेष्ठ को प्रदान किया गया।  शंकर होटल के सभागार में गंकी धुस्वाँ वसुन्धरा प्रतिष्ठान द्वारा धुस्वाँ सायमि सृजना पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि महामहिम उप राष्ट्रपति माननीय परमानन्द झा थे और अध्यक्ष अरुण सायमि थे । इस वर्ष का गंकी धुस्वाँ—वसुन्धरा पुरस्कार मैथिली भाषा के जानेमाने उपन्यासकार, नाटककार, कथाकार श्री रामभरोस कापड़ि तथा धुस्वाँ सायमि सृजना पुरस्कार गायक, संगीतकार, तथा रचनाकार श्री दीप श्रेष्ठ जी को माननीय उपराष्ट्रपति जी के द्वारा प्रदान किया गया ।  इस अवसर पर मथुरा सायमि के उपन्यास राप का भी विमोचन किया गया । कार्यकैम में गायक दीप श्रेष्ठ ने गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । d-2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *