Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके में ५ महिला सहित ५१ लोगों ने रक्तदान किया 

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । गोपालनीना फाउण्डेशन नेपाल, और जनमत अद्र्धसाप्ताहिक के संयुक्त रुप में वृहद् रक्तदान कार्यक्रमकी  आयोजन किया गया । बाँके जिला से नियमित रुप में प्रकासित होते आ रही जनमत की त्रैमासिक रक्तदान अभियान की ६३ औं श्रृङ्खला में सम्पन्न हुआ वह रक्तदान कार्यक्रम पत्रकार, व्यवसायी, स्वास्थ्यकर्मी, औषधी वितरक प्रतिनिधि, स्वयंसेवी रक्तदाता लगायत लोगों ने बडी उत्साह की साथ रक्तदान किया ।

रक्तदान कार्यक्रम में ५ महिलाएँ सहित ५१ लोगों ने रक्तदान किया गोपालनीना फाउण्डेशन की सहनिर्देशक डा. तृप्ती पाल रमण ने जानकारी दी ।

गोपालनीना फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष डा. गौरव श्रेष्ठ और वरिष्ठ चिकित्सक डा. विनोद कुमार थापा ने नेपाल रेडक्रस सोसाइटीद्वारा सञ्चालित प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी और प्राविधिकको खून संकलन करनेवाली पाकेट हस्तारण करके कार्यक्रम की बिधिवत रुप से शुभारम्भ किया । 

गोपालनीना फाउण्डेशन नेपाल, नेपालगन्ज के कार्यालय स्थानीय गणेशमान चौक में आयोजित  रक्तदान कार्यक्रम में फाउण्डेसन के संस्थापक अध्यक्ष डा. गौरव श्रेष्ठ, राप्ती सोनारी गाँवपालिका वार्ड नं. ६ के वडाध्यक्ष लवराज खरेल, नेपालगन्ज एकीकृत भन्सार कार्यालय के प्रमुख करुणा चौधरी, नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वाडा नं. १० के स्वास्थ्य शाखा प्रमुख भागीराम चौधरी, नेपालगन्ज साइकल क्लव के अध्यक्ष समाजसेवी प्रदीप सापकोटा, अन्नपूर्ण पोष्ट दैनिक के सहसम्पादक शंकर प्रसाद खनाल, नियमित रक्तदाताओं में नीरजमान श्रेष्ठ, पत्रकार खम्ब प्रसाद पुन, लक्ष्मण व्यावसायी कुमार वैश्य, पवन कुमार वैश्य, विनोद कुमार वैश्य, उर्दू साहित्यकार अस्फाक संघर्ष ताबिस, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के प्रहलाद विश्वकर्मा, मधु बोगटी ने रक्तदान किया ।

यह भी पढें   आपदा प्रभावित नागरिकों की राहत के लिए थाकस की पहल, प्रधानमंत्री राहत कोष में साढ़े तीन लाख नेपाली का सहयोग

इसी तरह वह रक्तदान कार्यक्रम में खजुरा क्यान्सर अस्पताल के डा. प्रभात बस्नेत, स्वास्थ्यकर्मियों में टीकाराम खनाल, धर्मेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार वर्मा, निखिल जायसवाल, अनुप आर्य, अनुप सुवेदी, सुवोध जोशी, निगम साहनी, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज राप्ती सोनारी उपशाखा की उपाध्यक्ष अमृता केसी, रुस्तम अली दर्जी, सविता चौधरी, वीरेन्द्र प्रसाद साह, जंगली प्रसाद कोरी (जेपी), नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके के प्राविधिकद्वय होमराज गिरी और सुनिल रत्गैया ने रक्तदान किया । भारत रुपईडिहा के मेहवूद अहमद, राजेन्द्र डगौरा, मोहम्मद चाँद इद्रीसी, अमरेश कुमार कर्ण, कुशुम दग्ुगड, रोहित चौधरी, प्रकाश चौधरी, टिका गुरुङ, प्रिन्स चौधरी, जानकी गाँवपालिका वार्ड नं.५ के पूर्व वडाध्यक्ष रमेशकुमार वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, राजितराम अहिर, गौतम प्रसाद पौडेल, मुद्रण व्यवसायी ज्योतिलाल भण्डारी, रोशन गहतराज, हर्षित बटाला, हिरा बहादुर चौधरी, सुनिल रसाइली लगायत लोगों ने रक्तदान किया है । 

यह भी पढें   मुगु में भूकंप

वह अवसर पर फाउण्डेसन के संस्थापक अध्यक्ष डा. गौरव श्रेष्ठ और फाउण्डेशनका सहनिर्देशक डा. तृप्ती पाल रमण ने प्राविधिक सहयोग करनेवाले प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र नेपालगन्ज, समन्वयकारी भूमिका निर्वाह करनेवाले हेल्थ याद आयो, रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और टिशर्ट प्रदान किये थे ।

वह रक्तदान कार्यक्रम में डा. विनोद कुमार थापा, जनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक पूर्णलाल चुके, जिला हुलाक कार्यालय बाँके के प्रमुख गोविन्द प्रसाद पाण्डे, दैनिक नेपालगन्ज के प्रधान सम्पादक झलक गैरे, भारतीय पत्रकार संघ रुपईडिहा के अध्यक्ष शेरसिंह कशौधन, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के उपाध्यक्ष मान बहादुर केसी निशान, सल्लाहकार तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनमोहन वर्मा, नेपालगन्ज म्याराधान के संस्थापक टि.एस. ठकुरी लगायत  करीब सौ लोगों की सहभागिता रही थी । 

अइसे ही रक्रदान कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, सोम प्रकाश सापकोटा, होमराज गिरी, हिमाँशु मौर्या, महेश राना क्षेत्री, अवेश रावत, उब्जना कार्की, केशर सिंह डाँगी, वीरेन्द्र योगी ने प्राविधिक में सहयोग किया । 

इसी तरह वह कार्यक्रम में फाउण्डेसन की ओर से अनुप सुवेदी, अनुप आर्य, प्रतिभा पौडेल, पुष्पा भुसाल, अन्नपूर्ण ग्याष्ट्रो केयर अस्पताल के लोकनाथ शर्मा, बिपुल वर्मा, युवराज सिंह, सवनम बुढा, करुणा ओली, रोसनी राना मगर, किरण गुरुङ लगायत स्वयम्सेवीयों की सक्रिय सहयोग रही थी । 

यह भी पढें   एनपीएल के तीसरे संस्करण में पहला मैच लुम्बिनी लायंस और सुदूरपश्चिम रोयल्स बीच

सो कार्यक्रम के लिये विगत १९ वर्ष से निरन्तर त्रैमासिक रुप में रक्तदान कार्यक्रम करते आ रही  जनमत अद्र्ध साप्ताहिक, अन्नपूर्ण ग्याष्ट्रो केयर अस्पताल, नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज, बाँके, हेल्थ याद आयो (मोवाइल हेल्थ एप)ने समन्वय और सहकार्य की फाउण्डेसन के अधिकृत विपुल वर्मा ने जानकारी दी । 

गोपाल नीना फाउण्डेसन नेपाल ने विभिन्न सामाजिक तथा मानवीय कार्यक्रम की आयोजन करते आयी गैर नाफामूलक संस्था गोपाल नीना फाउण्डेसन नेपाल ने इसे पहले असोज १२ गते भी रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन हुई थी । राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.९ स्थित नीलसागर वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बालबालिका को मसलन्द वितरण तथा आश्रितों के लिये दिवा भोजन उपलब्ध कराया था । गत महीने में नेपालगन्ज एकीकृत भन्सार कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम की आयोजन की गई थी गोपालनीना फाउण्डेशन के सहनिर्देशक डा. तृप्ती पाल रमण ने जानकारी दी । 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com