नेता रावल आज कर रहे हैं पत्रकार सम्मेलन
काठमांडू, पुष १७ – यही पुस १० गते एमाले सचिवालय बैठक द्वारा पार्टी के साधारण सदस्य से निष्कासन किए गए नेता रावल आज अपने नए राजनीतिक योजना के बारे में जानकारी देंगे । इसके लिए उन्होंने आज दोपहर १ बजे बबर महल स्थित कार्की ब्यांक्वेट में पत्रकार सम्मेलन रखा है ।
पूर्वउपप्रधान मंत्री एवं गृह और रक्षामंत्री समेत रहे रावल ने ‘परिवर्तित राजनीतिक परिस्थिति और सम्भावित भविष्य के बारे में ’ आज घोषणा करने की जानकारी उन्होंने दी है । इसी बीच उनके द्वारा नई पार्टी खोलने की भी बहुत जोर शोर से चर्चा चली थी लेकिन नेता रावल ने जानकारी दी है कि वो सभी बातों का खण्डन और जानकारी आज के पत्रकार सम्मेलन द्वारा देंगे ।


