सर्लाही में स्थानीय और पुलिस के बीच हुई झड़प, पुलिस ने पाँच राउन्ड गोली चलाई
काठमांडू, पुष २१ – सर्लाही के रामनगर वडा नम्बर ५ बैजनाथ में बीती रात स्थानीय और पुलिस के बीच झड़प होने पर पुलिस ने पाँच राउन्ड गोली चलाई । मधेश प्रदेश पुलिस प्रवक्ता एसपी के जानकारी अनुसार उक्त स्थान में पुलिस मापसे (मादक पदार्थ सेवन)चेक कर रही थी ।
शराब की नशे में धुत युवा पुलिस के साथ झगड़ा करने लगी । झगड़ा शुरु होने के बाद वडाध्यक्ष श्रीनन्दन यादव के नेतृत्व में १५० लोगों की टोली चौकी घेराव के लिए आई । वो माओवादी से निर्वाचित वडाध्यक्ष हैं । बताया गया कि इलाका पुलिस कार्यालय गडहिया डुमरिया सर्लाही के प्रमुख प्रहरी निरीक्षक उज्ववल कार्की के कमान्ड में मापसे (मादक पदार्थ सेवन) चेकिंग की जा रही थी ।
पुलिस के अनुसार वडाध्यक्ष श्रीनन्दन राय ने भी मादक पदार्थ का सेवन किया था । १५० लोगों की टीम ने पुलिस की गाड़ी पर आक्रमण कर दिया जिसके बाद पुलिस ने पाँच राउन्ड गोली चलाई । घटना में कुछ स्थानीय सहित एक पुलिस भी घायल हुए हैं । हवलदार शैलेन्द्र राय यादव के सर में चोट लगी है । उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है ।


