श्रम कानून कार्यान्वयन और सामाजिक सुरक्षा की सुनिश्चिता के लिए विभाग और कोष बीच सहकार्य
काठमांडू, ६ जनवरी । श्रम तथा व्यवसायजन्य सुरक्षा विभाग और सामाजिक सुरक्षा कोष बीच सहकार्य शुरु हुआ है । श्रम सम्बन्धी कानूनों की परिपालना और सामाजिक सुरक्षा की सुनिश्चतता के लिए विभाग और कोष के बीच एक समझदारी पत्र में हस्ताक्षर हुआ है । आज सोमबार श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्रालय के सचिव मुकुन्द प्रसाद निरौला की उपस्थिति में विभाग की ओर से उपमहानिर्देशक विपिन राजभण्डारी और कोष की ओर से कार्यकारी निर्देशक कबीराज अधिकारी ने समझादारी पत्र में हस्ताक्षर किया है ।
विभाग और कोष बीच एक–दूसरे को आवश्यक सूचना तथा तथ्यांक ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से आदान–प्रदान कर श्रम सम्बन्धी कानूनों का परिपालना और सामाजिक सुरक्षा की सुनिश्चतता करना समझारी का मुख्य उद्देश्य है । समझदारी पत्र में उल्लेख है कि विभाग की ओर से श्रम तथा व्यवसायजन्य सुरक्षा के लिए श्रम प्रशासन को हरदम अपडेट किया जाएगा, साथ ही ऑनलाईन के माध्यम से सेवा प्रवाह के लिए श्रम सम्बन्धी एकीकृत सफ्टवेर, एकीकृत श्रम व्यवस्थापन सूचना प्रणाली और सामाजिक सुरक्षा कोष का ऑनलाइन सिस्टम का सूचना तथा तथ्यांक स्वचालित रुप में आपस में आदान–प्रदान के लिए आवश्यक व्यवस्थापन की जाएगी ।
समझदारी से दोनों निकायों को श्रम कानून की कार्यान्वयन, सामाजिक सुरक्षा की सुनिश्चितता सम्बन्धि बिषयों में श्रम निरीक्षण, श्रम अडिट तथा अनुगमन संबंधी कार्य में में सहजता होगी । श्रम रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्रालय के सहसचिव तथा प्रवक्ता डण्डुराज घिमिरे द्वारा जारी विज्ञप्ति में आगे लिखा है– ‘विश्वास है कि श्रम ऐन २०७४ और योगदान में आधारित सामाजिक सुरक्षा ऐन, २०७४ की प्रभावकारी कार्यान्वयन से सुशासन प्रवद्र्धन एवं श्रम सम्वन्ध में गुणात्मक सुधार होकर उद्योग व्यवसाय की विकास और विस्तार में भी समझारी से सहयोग मिलनेवाला है ।’

