कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा
काठमांडू, पुष २३ – कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सत्ताधारी लिबरल पार्टी के नेता पद और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है । वैसे लिबरल पार्टी के नए नेता चुने जाने तक ट्रूडो प्रधानमंत्री बने रहेंगे ।
ट्रूडो ने कहा कि वो पार्टी के नेता के तौर पर इस्तीफा दे रहे हैं और अगला नेता चुने जाने के बाद वो पीएम पद से इस्तीफा देंगे ।
सोमवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में जस्टिन ट्रूडो ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, कि –प्रधानमंत्री के रूप में हर एक दिन सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात रही । हमने महामारी के दौरान सेवा की, मजबूत लोकतंत्र के लिए काम किया, बेहतर कारोबार के लिए काम किया । आप सभी को पता है कि मैं फाइटर हूँ ।
जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “ २०१५ में जब से मैं प्रधानमंत्री बना, तब से कनाडा और इसके हितों की रक्षा के लिए काम कर रहा हूँ । मैंने मध्य वर्ग को मजबूत करने के लिए काम किया । देश को महामारी के दौरान एक दूसरे का समर्थन करते देखा ।”

