Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाकुंभ को लेकर नेपाल भारत सीमा पर सुरक्षा अलर्ट

 

काठमांडू ८ जनवरी   महाकुंभ को लेकर नेपाल भारत सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है । महाकुंभ के मद्देनजर सुरक्षा का जायजा लेने के लिए मंगलवार को एसएसबी के डीजी अमृत मोहन प्रसाद भारत(नेपाल के सोनौली सीमा पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सुरक्षा का जायजा लिया।
उन्होंने नेपाल के अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा को लेकर एक दूसरे से सहयोग की बात कही। साथ ही सीमा पर सुरक्षा के लिए एसएसबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने की निर्देश दिए। एसएसबी के डीजी अमृत मोहन प्रसाद ने बताया कि भारत और नेपाल का रिश्ता बहुत ही अच्छा है। महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर नेपाल ने पूरा सहयोग देने की बात कही है।
इससे पहले डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ के दौरान नेपाल सीमा पर पुलिस को एसएसबी के साथ समन्यव बनाकर सघन चेकिंग सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद महाराजगंज जनपद के भारत(नेपाल की सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान अलर्ट हो गए हैं। नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन जांच और पेट्रोलिंग कर रहे हैं। ताकि कोई भी देश विरोधी तत्व नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश न कर सके।
हर ज्ञद्द साल में एक बार आयोजित होने वाला महाकुंभ १३ जनवरी से शुरू होकर २६ फरवरी को प्रयागराज में चलेगा। महाकुंभ मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और श्रद्धा का भी प्रतीक है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed