Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्तमान सरकार अर्थतंत्र के सुधार में लगी है – गगन थापा

 

काठमांडू, पुष २७ – नेपाली कांग्रेस के महामंत्री गगनकुमार थापा ने कहा है कि वर्तमान सरकार अर्थतंत्र के सुधार में लगी है । उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि वर्तमान सत्ता समीकरण आगामी तीन वर्ष तक चलेगी ।
काठमांडू में आयोजित फुटवयर म्यानुफ्याक्चरर्स एशोसिएशन ऑफ नेपाल के २३ वीं वार्षिक साधरण सभा में बोलते हुए महामन्त्री थापा ने यह बात कही है । उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस और नेकपा (एमाले) ने विगत में नौ महिना, एक वर्ष और तीन वर्ष तक सरकार चलाते हुए इतिहास में गर्व करने की अवस्था बनाई थी । इसलिए वर्तमान सरकार से भी यही अपेक्षा है कि वो उसी तरह के काम करें ।
अपनी धारणा रखते हुए उन्होंने कहा कि – विगत में कांग्रेस के गिरिजाप्रसाद कोइराला और एमाले के मनोहन अधिकारी नेतृत्व के सरकार इतिहास में गर्व करने की अवस्था बनाई, इस बात की पुष्टि होती है । इस बार कांग्रेस और एमाले द्वारा मिलकर बने सरकार तीन वर्ष तक चलेगी और यह तीन वर्ष का समय छोटी अवधि नहीं है । अपनी बात को रखते हुए उन्होंने कहा कि नेपाली नागरिक इससे बेनिफिट ले सकते हैं ।

यह भी पढें   पुराने राजनीतिक दलों को समाप्त करने की साजिश जारी : ओली

उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि विगत में २०४८ साल में संविधान, २०७० में संविधान का उदाहरण दिया और कहा कि अभी जो अर्थतन्त्र में समस्या है उस क्षेत्र में ठोस रुप में सुधार होनी चाहिए । महामन्त्री थापा ने कहा कि – अभी सबसे ज्यादा अवस्था खराब अर्थतन्त्र को लेकर है । अर्थतन्त्र के क्षेत्र में ठोस रुप में सुधार होनी चाहिए । तब ही दो पार्टी मिलकर सरकार बनने का अर्थ रहेगा । नहीं तो सरकार तो पहले भी चल ही रही थी । वर्तमान सत्ता समिकरण दिनरात अर्थतन्त्र में सुधार लाने के लिए काम कर रही है ।
उन्होंने बताया कि बहुत से काम बिगड़े हुए थे जिसके कारण थोड़ा समय लगेगा लेकिन मुझे विश्वास है कि वर्तमान सरकार संभाल लेगी ।

यह भी पढें   भारत ने ही नहीं, नेपाल द्वारा भी भारत की कुछ जमीन पर अतिक्रमण : प्रम शाह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *