एनपीएल में हुए खर्च और आमदनी विवरण कुछ ही दिनों में सार्वजनिक किए जाएंगे – प्रवक्ता छुम्बी लामा
काठमांडू, पुष २८ – नेपाल क्रिकेट संघ (क्यान)के प्रवक्ता छुम्बी लामा ने कहा है कि नेपाल प्रिमियर लीग (एनपीएल)के खर्च और आमदनी विवरण को कुछ ही दिनों के भीतर सार्वजनिक करेंगे । प्रतियोगिता को समाप्त हुए अभी तीन सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन क्यान ने खर्च विवरण सार्वजनिक नहीं की है ।
प्रवक्ता लामा ने कहा है कि “एनपीएल में टिकट से कितना और बाकी और जगहों में से कितना खर्च हुआ है और आमदनी कितनी हुई है इस विषय में क्यान आन्तरिक हिसाब किताब कर रही है ।” “प्रतियोगिता के टिकेटिङ पार्टनर खल्ती के साथ बातचीत होने के बाद ही हम कुछ ही दिनों के भीतर विवरण सार्वजनिक करने की तैयारी में हैं ।”
मंसिर १५ से पुस ६ गते तक क्यान के आयोजना में एनपीएल का पहला संस्करण कीर्तिपुरस्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में हुआ था । उपाधि जनकपुर बोल्ट्स के हाथ में आई थी जनकपुर ने फाइनल में सुदूरपश्चिम रोयल्स को पाँच विकेट से हराया था ।
पहले संस्करण में कुल आठ टीम की सहभागिता थी ।


