Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्तदान कार्यक्रम में १ सौ ८१ वीं बार रक्तदान किया गया

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । नेपाल के सर्वाधिक शतक स्वयंसेवी रक्तदाता, रक्तसम्राट प्रेमसागर कर्माचार्य ने पौष 2७ गते नुवाकोट के विदुर में १ सौ ८१ वीं बार रक्तदान किया है ।शतक रक्तदाता तथा रक्तसम्राट प्रेमसागर कर्माचार्य ने पौष २७ गते पृथ्वी माध्यमिक विद्यालय की स्वर्ण महोत्सव तथा विदुर कल्याणकारी बहुमुखी सहकारी संस्था लिमिटेड की २७ वीं अवसर पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में उन्हों ने १ सौ ८१ वीं बार रक्तदान किया है ।

यह भी पढें   मुगु में भूकंप

१ सौ ८१ वीं बार रक्तदान करते हुये प्रेमसागर कर्माचार्य ने कहा अभी देश में रक्तदान करने वाले यूवा लोगा विदेश की ओर जा रहें हैं और जा रहे हैं वो यूवाओं ने भी रक्तदान करना चाहिए रक्तदान करने से शरीर फुर्तिला होती है जोश जागर कम हुये यूवाओं में रक्तदान करने की भावना की विकास हो कहते हुये मैं विभिन्न जिला में रक्तदान करते आ रहा हूँ बताया । प्रेमसागर कर्माचार्य ने इसे पहले कर्णाली प्रदेश के जुम्ला में १ सौ ८० वीं बार रक्तदान किया था ।

यह भी पढें   रक्सौल की सूखती साहित्यिक सरिता :- चंदेश्वर प्र. वर्मा से शुरू हुई, साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की चुनौती।

नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष समेत रहे प्रेमसागर कर्माचार्य ने संस्थागत रुप में ही रक्तदान में दिया गया खून को पिडित (विरामी) पक्ष ने निःशुल्क पायें कहचे हुये संघीय सरकार को समय समय पर अनुरोध करते आ रहे थे । अभी मात्र सुदूरपश्चिम सरकार ने अपने नागरिकों के लिये निःशुल्क खून उपलब्ध कराने जा रही है बताया है । प्रदेश और पालिकाओं ने भी अपने नागरिकों को निःशुल्क खून की व्यवस्थापन करते आयी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com