डोनाल्ड ट्रंप ने आज अमेरिका के ४७वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली
काठमांडू, माघ ७ – डोनाल्ड ट्रंप ने आज अमेरिका के ४७वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है । ये समारोह आमतौर पर यूएस कैपिटल के बाहर होता है लेकिन इस बार कड़ाके की ठंड की वजह से इसे अंदर आयोजित किया गया है । ये ट्रंप परिवार का व्हाइट हाउस में दूसरा कार्यकाल है । शपथ लेने के बाद ट्रंप लगभग २०० एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में हैं । इनमें से कुछ फैसले कानून की तरह लागू होंगे और कुछ घोषणाएं होंगी ।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके शपथ ग्रहण से पहले बधाई दी है । ट्रंप के शपथ समारोह में कई उद्योगपती, नेता और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति शामिल हुए हैं ।

