रास्वपा ने भी लेखा समिति के अध्यक्ष पोखरेल के इस्तीफे की मांग की
काठमांडू, माघ ८ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सांसद हरि ढ़काल ने संसद् के सार्वजनिक लेखा समिति के सभापति ऋषिकेश पोखरेल से इस्तीफे की मांग की है । मंगलवार लेखा समिति की बैठक में बोलते हुए उन्होंने सभापति पोखरेल के इस्तीफे की मांग की है ।
ढ़काल ने कहा कि ‘सार्वजनिक लेखा समिति के सभापति प्रतिपक्ष के होने चाहिए ’ उन्होंने विगत में भी सत्तारूढ़ दल के सांसद द्वारा लेखा समिति की सभापति का पद नहीं छोड़ने का उदाहरण नहीं देने का अनुरोध किया । उन्होंने कहा कि विगत में कुछ गलत हुआ तो जरुरी तो नहीं है कि अब भी वही हो । लेखा समिति सभापति प्रतिपक्षी के हो ये तो विश्वव्यापी मान्यता है ।
इससे पहले नेकपा माओवादी केन्द्र भी बार बार सभापति पोखरेल से इस्तीफे की मांग करती आई है ।

