Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से ओली सार्वजनिक कार्यक्रम में होंगे सहभागी

 

काठमांडू, माघ १४ – पिछले कुछ दिनों से ओली अस्वस्थ होने के कारण किसी भी कार्यक्रम में सहभागी नहीं हो पा रहे थे । लेकिन प्रधानमन्त्री ओली आज से सार्वजनिक कार्यक्रम में भी सहभागी होंगे । आज प्रधानमन्त्री ओली तीन कार्यक्रम मं भाग लेंगे । प्रधानमंत्री ओली आज सुबह साढेÞ १० बजे सम्पत्ति शुद्धीकरण निवारण राष्ट्रीय दिवस के अवसर में नेपाल प्रशासनिक प्रशिक्षण ललितपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागी होंगे ।
आज ही दोपहर १ बजे वो भक्तपुर के कटुन्जेस्थित सूर्यविनायक नगरपालिका के प्रशासकीय भवन उदघाटन कार्यक्रम में सहभागी होंगे । इसके बाद शाम के ५ बजे प्रधानमंत्री के सरकारी निवास बालुवाटार में सत्ता गठबन्धन की बैठक में सहभागी होने का कार्यक्रम है । इससे पहले प्रधानमन्त्री ओली अस्वस्थ होने के कारण सार्वजनिक कार्यक्रम में नहींभाग ले रहे थे । बुटवल–पाल्पा सड़कखण्ड के सिद्धबाबा सुरुङमार्ग छिचोल्ने और पूर्वपश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत बुटवल–गोरुसिंगे खण्ड स्तरोन्नती के शिलान्यास करने के लिए माघ ११ गते प्रधानमन्त्री ओली को जाना था लेकिन अस्वस्थता के कारण नहीं जा पाए थे । इन दोनों कार्यक्रमों में वें भर्चुअल रुप में सहभागी हुए थे ।
चिकित्सकों ने उन्हें बहुत ज्यादा दौडधुप नहीं करने को कहा है । उन्हें आराम करने की सलाह दी है । लेकिन ललितपुर और भक्तपुर के कार्यक्रम नजदीक होने के कारण वें इसमें सहभागी होंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com