शंखरपुर बस दुर्घटना –२७ बच्चें डिस्चार्ज… ड्राइवर नियंत्रण में
काठमांडू, फागुन १ – काठमांडू के शंखरापुर नगरपालिका–५ कात्तिके स्थित सड़क में बुधबार अपराह्न हुई बस दुर्घटना में घायल ४३ में २७ विद्यार्थी उपचार के बाद आज घर वापस लौटे ।
जिला पुलिस परिसर काठमांडू के प्रवक्ता पुलिस उपरीक्षक अपीलराज बोहरा के अनुसार, नगरकोट में ‘पिकनिक’ मनाकर लौटने के क्रम में सत्यसाई एकेडेमी बा २ ख ७९५८ नम्बर की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई । बस सड़क से २० फीट नीचे गिर गई । दुर्घटना में बुधबार बस में सवार मोरङ के उर्लाबारी नगरपालिका–७ की ११ वर्षीय क्रिस्चल पुरी, सिन्धुपाल्चोक के बलेफी गाँवपालिका–७ के २३ वर्षीय सुरेश तामाङ और काठमांडू बौद्ध में रह रहे सिन्धुपाल्चोक के त्रिपुरासुन्दरी गाँवपालिका–३ की १४ वर्षीय सुशांक डोटेल की मृत्यु हो गई थी ।
दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल क्रिस्चल को शिक्षण अस्पताल महाराजगंज में, सुरेश की नेपाल मेडिकल कॉलेज में और सुशांक का शंखरापुर अस्पताल में उपचार के क्रम में मृत्यु हो गई थी । अभी दो केएमसी अस्पताल में, नौ एनएमसी अस्पताल में, एक मेडिसिटी अस्पताल में, दो शिक्षण अस्पताल महाराजगंज में, एक हेल्पिङ हेन्ड अस्पताल चाबहिल में और एक की पिपुल्स लाइफ केयर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है । बस चालक को नियन्त्रण में ले लिया गया है ।


