Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाशिवरात्री महोत्सव महापरिवर्तन मेला शुरु

 

1नेपालगन्ज, (बाँके) पवन जायसवाल २०७१ फाल्गुन ३ गते ।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र, नेपालगंज सेवा केन्द्र ने समाज के हरेक वर्ग को दैनिक आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करने के लियें महाशिवरात्री के अवसर पर परमपिता श्री पशुपतिनाथ शिव परमात्मा को अद्वितीय महात्य और सन्देश को और उजागर करते हुयें  महाशिवरात्री पर्व को भव्यता के साथ मनाते हुयें जनजनों में सुख शान्ति प्रदान करने के लियें फाल्गुन ३ गते से ५ गते तक त्रिदिवसीय महाशिवरात्री महोत्सव महापरिवर्तन मेला का आयोजन किया है ।
2माननीय पूर्व मन्त्री तथा बाँके जिला क्षेत्र नं. ४ के सभासद् दल बहादुर सुनार के प्रमुख आतिथ्य में तथा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र, नेपालगंज सेवा केन्द्र की ब्रह्माकुमारी दुर्गा दिदी की अध्यक्षता में मेला का शुभारम्भ किया गया है ।
मेला में चैतन्य झाँकी लगायत अत्याधुनिक लेजर शो समेत को समावेश करके जनजन को निःशुल्क सेवा का व्यवस्था मिलाया गया है । आयोजक संस्था ने हजारों को अवलोकन करके लाभ लेने के लियें अनुरोध भी किया है ।
क्षेत्रीय संचालिका, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र,नेपालगंज की अध्यक्ष–ब्रह्माकुमारी दुर्गा दिदी, प्रमुख अतिथि माननीय सभासद एवं पूर्व मन्त्री दलबहादुर सुनार, अतिथि वागेश्वरी मन्दिर नेपालगन्ज के मूल महन्त चन्दन नाथ योगी, रा.प्र.पा.नेपाल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर डा.धवल शमसेर ज.ब.रा.,नेपालगंज उद्योग वाणिज्य सघं के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ , नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय सदस्य झलक गैरे , ने.क.पा. एमाले के जिला अध्यक्ष अशोक कोईराला, नेपाली का“ग्रेस के जिला सचिव विजय कुमार यादव,रा.प्र.पा.नेपाल के जिला अध्यक्ष ऋषि राज देवकोटा, नि.जिला शिक्षा अधिकारी राम सुरेश यादव लगायत लोगों ने दीप प्रज्जवलन करके समुद्घाटन किया था ।3

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *