बालेन और हर्क तो मेरे अपने आदमी हैं – प्रचण्ड
काठमांडू, फागुन १५ – तराई–मधेश जागरण अभियान में जुटे नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा कि बालेन और हर्क तो मेरे अपने आदमी है । मुझे उनसे कोई समस्या नहीं है । उन्होंने खुलकर कहा कि यदि काठमांडू महानगरपालिका के प्रमुख बालेन्द्र शाह (बालेन) स्वतन्त्र रुप में चुनाव जीतकर राष्ट्रपति निर्वाचित होते भी हैं तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है ।
तराई–मधेश जागरण अभियान के क्रम में उन्होंने बुधवार प्रेस सेन्टर मोरङ विराटनगर में आयोजन किए गए एक पत्रकार सम्मेलन में यह बात कही है ।
इस पत्रकार सम्मेलन में एक प्रश्न किया गया था प्रचण्ड से कि – यदि बालेन, हर्क साम्पाङ प्रत्यक्ष राष्ट्रपति निर्वाचित होते हैंं तो क्या होगा ? इसका जबाव देते प्रचण्ड ने कहा कि “क्या फर्क पड़ता है ? हर्क के आने से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा । बालेन आए तब भी कोई फर्क नहीं पड़ता । क्या बिगड़ेगा ? वैसे भी मैं तो उनदोनों को लोकतंत्र का फूल कहता हूँ । अपने उस बात से मैं अभी भी अलग नहीं हूँ । उनको तो मैं अपना ही आदमी मानता हूँ । ”


