Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यक्ष राउत ने उपाध्यक्ष दीपककुमार साह और कोषाध्यक्ष सुरेन्द्रनारायण यादव से स्पष्टीकरण मांगा

काठमांडू, फागुन २६ – जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत ने उपाध्यक्ष दीपककुमार साह और कोषाध्यक्ष सुरेन्द्रनारायण यादव से स्पष्टीकरण मांगा है । साथ ही यह भी कहा  है कि जबतक वो स्पष्टीकरण नहीं देंगे तबतक के लिए उन्हें पार्टी निस्कासित किया गया है । पार्टी केन्द्रीय समिति की रविवार को महोत्तरी के बर्दिबास में शुरु हुई बैठक में वे नेता सहभागी नहीं हुए जिनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई ।
अध्यक्ष राउत ने इससे पहले भी पार्टी के उपाध्यक्ष अब्दुल खान, वसन्तकुमार कुशवाह, सचिव बिपी साह, भोपेन्द्रप्रसाद यादव और अनिता देवी, केन्द्रीय सदस्य शम्भुनाथ साह, शिवचन्द्र कुशवाहा आदि से स्पष्टीकरण मांगी थी । अध्यक्ष राउत ने कुछ नेताओं को पार्टी से हटा भी दिया है । कैलाश महतो, रवीन्द्र यादव आदि नेताओं को उन्होंने पार्टी से हटा दिया है ।
इतना ही नहीं राउत ने समानुपातिक सांसद गोमा लाभ को पद से हटाने के लिए सभामुख को चिठ्ठी भी लिखी है । लेकिन अभी तक सभामुख ने गोमा को निलम्बन नहीं किया है । राउत ने इससे पहले पार्टी से मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सतीश सिंह से भी स्पष्टीकरण मांगा था ।
कोषाध्यक्ष यादव ने स्वष्टीकरण को लेकर कहा कि – पार्टी में स्पगष्टीकरण की मांग करना और कोई व्यक्ति यदि पसंद नहीं है तो उसे पार्टी से निकाल देना ये तो यहाँ सामान्य बात हो गई है । अभी भी धमाधम स्पष्टीकरण मांग और निलम्बन करने का काम हो रहा है । इस तरह की हरकत से पार्टी को बहुत ज्यादा घाटा होता है और हो भी रहा है । लेकिन ये बात तो स्पष्टीकरण मांगने वाले को समझना चाहिए ।
उन्होंने यह भी कहा कि –‘कोषाध्यक्ष की हैसियत से पार्टी में पैसे के हिसाब किताब मांगे जाने पर मुझसे स्पष्टीकरण मांगी जा रही है और कोई अन्य कारण नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *