Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘राजागंज’ आज से प्रदर्शित

 

काठमांडू, चैत १ – सेंसर से परेशानी झेल रही फिल्म ‘राजागंज’ आज से प्रदर्शित हो गई है । केंद्रीय फिल्म स्क्रीनिंग कमेटी (सेंसर बोर्ड) द्वारा कुछ शब्दों और सामग्री पर आपत्ति जताने और प्रोडक्शन पक्ष को इसे सही करने का सुझाव देने के बाद फिल्म को सेंसर में परेशानी का सामना करना पड़ा । दीपक रौनियार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ‘राजागंज‘ में २०७२ साल में संविधान जारी होने के बाद हुए विरोध में जो मधेश आन्दोलन हुआ उसे केन्द्र में रखकर दिखाया गया है ।
मधेश आन्दोलन जब अ पने चरम पर था तो अपहरण हुए सभासद और प्रधानध्यापक के बच्चें को मुक्त कराने के लिए पुलिस ने जो तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया था । इस फिल्म में उसी कथा को दिखाया गया है ।
इस फिल्म में आशा मगराती, दयाहाङ राई, विजय बराल, ऋचा शर्मा, पशुपति राई, पूर्वमिस नेपाल निकिता चाण्डक, गौमाया गुरुङ, पुष्पा यादव, आरती मण्डल, घनश्याम मिश्र, परमेश्वर कुमार झा, नीरज श्रेष्ठ आदि का अभिनय है ।
फिल्म के निर्माण में आदि फिल्मस की से निर्देशक रौनियार और अभिनेत्री मगराती, बासुरी फिल्मस से रामबाबु गुरुङ और मनिराम पोखरेल, अभिनेता दयाहाङ राई तथा तन्हाउसर गेट से एलन आर मिलिगन ने सहकार्य किया है ।

यह भी पढें   दिशा मिले तो जीवन की ऊर्जा बन जाती है, परिवर्तन की शक्ति : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com