आज इन स्थानों में होगी बिजली अवरुद्ध
काठमांडू,चैत ९ – आज (शनिवार) काठमांडू और ललितपुर के विभिन्न जगहों में बिजली बाधित अवरुद्ध रहेगी । नेपाल विद्युत् प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए सूचना अनुसार काठमांडू के जोरपाटी वितरण केन्द्र, बानेश्वर वितरण केन्द्र और ललितपुर के पुल्चोक वितरण केन्द्र के विभिन्न फीडर अन्तर्गत के स्थानों में बिजली अवरुद्ध रहेगी ।
जोरपाटी वितरण केन्द्र के मूलपानी फीडर अन्तर्गत आने वाले मूलपानी–साझाबारी आसपास के स्थान में आज सुबह १० से लेकर दोपहर ३ बजे तक विद्युत् अवरुद्ध रहेगी । यहाँ एचटी लाइन स्थानान्तरण करने के काम होने की वजह से फीडर बंद किया जाएगा ।
इसी तरह बानेश्वर वितरण केन्द्र के इमाडोल फीडर अन्तर्गत आने वाले कोटेश्वर–सहयोगीनगर क्षेत्र में अभी से कुछ ही देर बाद ८ बजे से लेकर शाम के ५ बजे तक विद्युत् अवरुद्ध रहेगी । प्राधिकरण के अनुसार इन क्षेत्रों में एसीएसआर अपग्रेडिङ के लिए फीडर बंद किया जाएगा ।
इसी तरह ललितपुर में पुल्चोक वितरण केन्द्र के कुपंडोल फीडर मध्याह्न १२ बजे से लेकर देखि दोपहर साढेÞ २ बजे तक विद्युत अवरुद्ध रहेगी । इस फीडर अन्तर्गत इटी, महापाल, पाटन दरबार, बंगलामुखी, शंखमूल, पाटनढोका, मंगलबजार, छबाल क्षेत्र में विद्युत अवरुद्ध रहेगी । प्राधिकरण ने यह जानकारी भी साझा की है कि काम निर्धारित समय से पहले ही यदि समाप्त हो जाती है तो बिजली दे दी जाएगी ।


