नागढुंगा में गाड़ी दुर्घटना होने से एक की मृत्यु ९ घायल
काठमांडू, चैत ११ – काठमांडू के चन्द्रागिरि नगरपालिका–२ नागढुंगा में गाड़ी दुर्घटना होने से एक की मृत्यु हो गई है । रविवार शाम ५ बजे चितवन से काठमांडू आ रही ग १ ख ५५४६ नम्बर की माइक्रो गाडी नागढुंगा स्थित ढ़लान में रुकी । रुकने के दौरान माइक्रो अनियन्त्रित हो सड़क की किनारे आकर टकरा गई।
दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई । जिसका नाम, पता नहीं खुल पाया है । महिला २५ या २६ साल की है । जिला पुलिस परिसर काठमांडू के प्रवक्ता एसपी अपिलराज बोहरा ने जानकारी दी ।
दुर्घटना में घायल को इलाज के लिए ट्रमा सेन्टर ले जाया गया था जहाँ शाम ५ः५५ बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषणा कर दी । दुर्घटना में ९ लोग घायद हुए हैं ।
घायलों में चितवन के कालिका नगरपालिका–७ की ६८ वर्षीया तारादेवी कुमाल, काठमांडू के चन्द्रागिरि नगरपालिका–१५ की ३३ वर्षीया बिन्दु देवकोटा, उनका बच्चा ३० महीने का दिव्यन पोखरेल, चितवन के भरतपुर महानगरपालिका–६ की ४० वर्षीया अनिता थापा और उनकी १७ वर्षीया बेटी एरिसा थापा, भरतपुर–४ के ३७ वर्षीय मोहित गुरङ, चितवन के कालिका नगरपालिका–७ की २५ वर्षीया सीमा कुमाल, उनका ६ वर्षीय बेटा इसान कुमाल और सर्लाही के सोल्टी बाजार की २० वर्षीया कुसुम राई है ।
इन सभी का काठमांडू के ट्रमा सेन्टर, अन्नपूर्ण न्यूरो अस्पताल और मेड पोइन्ट में इलाज किया जा रहा है ।
माइक्रो चालक जिला नुवाकोट बेलकोटगढी नगरपालिका–१३ का ३० वर्षीय राजेश घले को पुलिस ने नियन्त्रण में ले लिया है ।


