Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मयूरभंज छऊ नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । रविवार की रात जनकपुरधाम के महेंद्र नारायण निधि सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में भारतीय राजदूतावास तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के सहयोग में मयूरभंज छऊ नृत्य कुशेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में कलाकारों प्रस्तुत किया। उड़ीसा के मयूरभंज जिला का छऊ नृत्य प्राचीन ग्रामीण परिवेश पर आयोजित है।इस नृत्य में जंगल के हिंसक पशु बाघ, सिंह गांव में हमला करता है।इनकी सूचना राजा को दी जाती है।राजा जंगली जानवर को घायल कर लाने का आदेश देता है, लेकिन मारने को नहीं कहता है। इसके अलावा नृत्य में गांव की रक्षाकरने बाली बनदेवी का पूजन, खेती बाड़ी, मछली का शिकार सहित अन्य कार्यों को कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा तथा तालियों की करतल ध्वनियों से कलाकारोंका स्वागत कर हौसला बढ़ाने का काम किया । कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल तथा भारत के राष्ट्रगान से हुआ। भारतीय बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीना ने मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह, मधेश प्रदेश सभापति राम चंद्र मंडल तथा शिक्षा तथा संस्कृति मंत्री रानी शर्मा को वाणिज्य महादूत ने गुलदस्ता तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने कहा कि भारत नेपाल के बीच त्रेता युग से रोटी बेटी का संबंध है। राजनीति रुप से भले ही नेपाल दो राष्ट्र हैं लेकिन भौगोलिक तथा सांस्कृतिक रूप से दोनो एक ही राष्ट्र हैं। नेपाल में पर्यटक बढ़ाने के लिए हमें पहल करना होगा। भारत के कुल जनसंख्या केएक प्रतिशत पर्यटक अगर नेपाल में आयेंऔर आधा पर्यटक ही जनकपुरधाम आयें तो जनकपुरधाम का व्यापार बढ जाएगा। इसके लिए हमें उनके दिल को जीतना होगा।पर्यटक को सुविधा देना होगा। जानकी मंदिर के कारण पर्यटक आते हैं। इण्डियन काउन्सिल ऑफ नयी दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित मयूर भंज छऊ नृत्य में पूर्व गवर्नर हरिशंकर मिश्र, पूर्व मंत्री सुरीता साह, चंदन सिंह, विधायक किरण साह , अनिता साह, रामाशीष यादव, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व मेयर बजरंग साह, मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीव नाथ चौधरी, मधेशवादी नेता रमन पांडेय, मीट कैम्पस के संचालक मनोज कुमार साह,जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, पूर्व वरीय उपाध्यक्ष मनीष रमण साह सहित नगर के उद्योगपति, व्यवसायी, शिक्षाविद, विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन उप महा बाणिज्य दूत तरुण कुमार ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed