Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार की कमजोरी के कारण यह सब हुआ – समाजवादी मोर्चा

 

काठमांडू, चैत १८ – समाजवादी मोर्चा ने शुक्रवार (चैत १५ गते) तीनकुने में हुए घटना को लेकर कहा कि सरकार की कमजोरी के कारण यह सब हुआ है । सोमवार नेकपा (माओवादी केन्द्र)के पार्टी कार्यालय पेरिसडाँडा में हुए मोर्चा की बैठक ने सरकार की कमजोरी के कारण तीनकुने घटना में अपार जनधन की क्षति होने का निचोड़ निकाला है ।
बैठक में सहभागी नेकपा के प्रवक्ता खड्गबहादुर विश्वकर्मा ने आगामी दिन में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए इस ओर सरकार का ध्यानाकर्षण कराने का निर्णय लिए जाने की जानकारी दी है । बैठक में आन्दोलन में हुए क्षतिपूर्ति के लिए सरकार से आग्रह किया है । साथ ही राजावादियों से ही क्षतिपूर्ति करवाने की मांग भी की है ।
इसी तरह मोर्चा ने गणतन्त्र पक्षधर राजनीतिक पार्टी बीच बहुत जल्द अन्तरक्रिया करने की जानकारी भी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com