Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश सभाको सम्बोधन करने जा रहे हैं प्रधानमन्त्री ओली

 

जनकपुरधाम, ५ अप्रील । प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली मधेश प्रदेशसभा को सम्बोधन करते जा रहे हैं । प्राप्त सूचना अनुसार प्रधानमन्त्री ओली चैत्र २६ गते को मधेश प्रदेशसभा में विशेष रूप से संबोधन करेंगे । मधेश प्रदेश सभा के सभामुख रामचन्द्र मंडल ने भी इस बात को पुष्टी की है ।
प्रधानमंत्री के संभावित संबोधन के मद्देनजÞर विधानसभा भवन की तैयारियाँ तेजÞ कर दी गई हैं । सफाई, मरम्मत और सजावट का काम शुरू हो चुका है ताकि कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हो सके । प्रदेश सभा सचिवालय के सचिव बासु कोइराला और उपसचिव विपिन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में भवन को नया रूप दिया जा रहा है ।
विधानसभा की बैठक बीते १२ दिनों से अवरुद्ध है । इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तीन सूत्रीय समझौता हुआ था, जिसके तहत प्रधानमंत्री ओली को सभा में संबोधन देने का अवसर दिया जाएगा । विपक्षी दलों की मांगों को ध्यान में रखते हुए यह सहमति बनी है ।
प्रदेशसभा बैठक में योजनाओं की बिक्री और वितरण से जुड़े मुद्दों पर संबंधित मंत्री उत्तर देंगे । साथ ही एक संसदीय जाँच समिति का गठन किया जाएगा और और प्रधानमंत्री ओली सभा को संबोधित करेंगे । गौरतलब है कि योजनाओं की बिक्री में कमीशन लेने और चिठ्ठियाँ बाँटने जैसी अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए विपक्षी दल जसपा नेपाल और माओवादी केन्द्र ने लगातार सदन को अवरुद्ध करते आ रहे थे । इसी विवाद को हल करने के उद्देश्य से सभामुख के कार्यालय ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed