सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है – प्रचंड
काठमांडू, बैशाख २१ – नेपाल कम्यूनिष्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष एवं पूर्वप्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ने कहा कि सुशासन, सामाजिक न्याय और समृद्धि के पक्ष में काम करने की आवश्यकता है ।
गैरआवासीय नेपाली संघ (एनआरएनए) के एकता महाधिवेशन को संबोधन करते हुए उनहोंने कहा कि समाजवाद के लिए सामाजिक न्याय और समृद्धि के पक्ष में सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है ।
पूर्वप्रधानमंत्री दाहाल ने कहा कि “देश के आर्थिक विकास के लिए गैरआवासीय नेपालियों की भूमिका अतुलनीय है, उन्होंने कहा कि मैं अपेक्षा करता हूँ कि आने वाले दिनों में भी नेपाल के आर्थिक विकास में आपलोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी ।”
उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि उनके नेतृत्व के सरकार में एनआरएनए को नागरिकता प्रदान की है ।
उन्होंने प्रतिबद्धता व्यक्त करते कहा कि आगे भी कल्याण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे । अध्यक्ष दाहाल ने यह भी आग्रह किया कि गैरआवासीय नेपाली ज्ञान और कौशल का प्रयोग नेपाल के हित के लिए करें ।


