पाकिस्तान ने किया जम्मू-कश्मीर पर करीब 20 मिनट में 80 धमाके
जम्मू-कश्मीर में शनिवार की शाम को करीब 8 बजे से पाकिस्तान ने एक बार फिर से ड्रोन हमला शुरू कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जगहों से धमाके की आवाज सुनाई दे रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने अभी जम्मू-कश्मीर पर करीब 20 मिनट में 80 धामके हुए हैं. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अधिकांश जगहों पर पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया है.
बता दें कि गुजरात के कच्छ जिले में भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले किए गए हैं. कच्छ के हरामी नाला और जाखोना क्षेत्रों में लगभग 6 और ड्रोन देखे गए. खावड़ा इलाके में तीन पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं. आज सूर्यास्त के बाद से जिला क्षेत्र में 9 ड्रोन देखे गए हैं. पाकिस्तानी सीमा पर कच्छ के कुछ इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर के कारगिल में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है. श्रीनगर में भारी फायरिंग चल रही है. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने लगातार ड्रोन हमला किया है. पाकिस्तान के अचानक हमले के बाद पठानकोट में फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया है. पूरे जिले की लाइट काट दी गई है. वहीं जम्मू के सांबा सेक्टर में स्ट्रीट लाइट्स तक बंद कर दी गई हैं.
श्रीनगर में स्थित आर्मी कैंटोमेंट के पास धमाके की आवाज सुनाई दी है. करीब 4 ड्रोन तबाह किए गए हैं. इसके अलावा श्रीनगर में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. पाकिस्तान के हमलों का जवाबी कार्रवाई करने के लिए गृहमंत्रालय ने बीएसएफ को आदेश दे दिया है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ड्रोन और मिसाइल से पाकिस्तान ने हमला किया है. उधमपुर में सायरन बज रहा है और ब्लैकआउट कर दिया गया है. पाटन और बारामुल्ला के पास दो धमाकों की आवाज सुनाई दी है. पाकिस्तान की तरफ से अखनूर , सुंदरबनी, राजौरी और सांबा सेक्टर में फिर भारी गोलाबारी जारी है.


