Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैंने कोई अपराध नहीं किया है –रवीन्द्र मिश्र

 

काठमांडू, जेठ २ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र ने कहा है कि राज्य के खिलाफ अपराध, संगठित अपराध और आपराधिक राजद्रोह उनके द्वारा नहीं किया गया।
शुक्रवार को सर्वोच्च अदालत द्वारा उनकी रिहाई के आदेश के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मिश्र ने कहा कि राज्य उनके खिलाफ कारवाई कर रहा है, जबकि उन्होंने कोई अपराध किया ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि –‘आज मैं केवल इतना ही कह सकता हूँ कि राज्य के विरुद्ध अपराध, संगठित अपराध और अपराधिक उपद्रोह मेरे द्वारा कभी नहीं किया गया है । मुझे जमानत पर रिहा किया गया है और इसमें बहुत ज्यादा खुश होने वाली बात नहीं है । क्योंकि राज्य मेरे विरुद्ध लगा है । यह बात सम्मानित अधिवक्ताओं ने भी कही है ।’
इसके साथ ही उन्होंने चैत १५ गते की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धाञ्जली व्यक्त की । उन्होंने जनधन की जो क्षति हुई है उसे लेकर भी दुःख व्यक्त किया ।
गत १५ चैत में राजावादियों ने काठमांडू के तीनकुने में प्रदर्शन हिंसात्मक हो गया । हिंसात्मक होने के बाद पुलिस ने हिंसा भड्काने में संलग्न कुछ लोगों को उसी दिन की शाम को गिरफ्तार कर लिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com