Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्थमंत्री और नवनियुक्त गवर्नर पौडेल के बीच मुलाकात

 

काठमांडू, जेठ ७ – उपप्रधानमंत्री एवं अर्थमंत्री विष्णुप्रसाद पौडेल नेपाल राष्ट्र बैंक के नवनियुक्त गवर्नर डा.विश्व पौडेल से मिले । आज सुबह अर्थ मंत्रालय पहुँचकर नवनियुक्त गवर्नर पौडेल ने अर्थमंत्री पौडेल से मुलाकात की है ।
इसी अवसर में अर्थमन्त्री ने पौडेल को हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए भी शुभकामना दी । अर्थमंत्री पौडेल ने वित्त नीति और मौद्रिक नीति बीच समन्वय को आगे बढ़ाने का उल्लेख किया और यह विश्वास जताया कि नवनियुक्त गवर्नर पौडेल अर्थतंत्र और मौद्रिक क्षेत्र में जो समस्या दिखाई दे रही है उसके समाधान के लिए महत्त्वपूर्ण कदम उठाएंगे ।

यह भी पढें   नेपाल की बाढ़ प्रलय ने झकझोरा जोगबनी का दिल, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

नवनियुक्त गवर्नर पौडेल ने कहा कि अर्थ मंत्रालय देश की अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करेगा और नेपाल राष्ट्र बैंक मौद्रिक नीति के माध्यम से राजकोषीय नीति के कार्यान्वयन का समर्थन करेगा ।
इस अवसर में उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री दामोदर भण्डारी, अर्थ सचिव घनश्याम उपाध्याय, राजस्व सचिव दिनेशकुमार घिमिरे ने नवनियुक्त गवर्नर पौडेल को बधाई तथा शुभकामना दी ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com