Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नई दिल्ली से काठमांडू तक सीधी ट्रेन की तैयारी अंतिम चरण में

 

काठमान्डू

बिहार के रक्सौल से नेपाल के काठमांडू तक नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी अंतिम चरण में है। 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से 136 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जाएगा, जिसमें 13 रेलवे स्टेशन होंगे। रक्सौल अभी दिल्ली से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है, नई रेल लाइन तैयार होने के बाद काठमांडू तक भी देश की राजधानी का जुड़ाव हो जाएगा।

कोकण रेलवे कॉपोरेशन लिमिटेड ने रक्सौल-काठमांडू लाइन के लिए अंतिम जमीन सर्वे (एफएलएस शुरू किया है। सर्वे का काम एक साल में पूरा होगा। रेलवे सर्वे पर 37 करोड़ रुपये खर्च करेगा। एफएलएस की रिपोर्ट के आधार पर रेल लाइन की डीपीआर तैयार होगी। फिर पटरी बिछाने को टेंडर की प्रक्रिया होगी।

यह भी पढें   कांग्रेस द्वारा सरकार के १०० दिनों के कार्यो की समीक्षा

दरअसल, वर्ष 2023 में रक्सौल-काठमांडू 136 किलोमीटर लिंक रेल लाइन सर्वे कराया गया था। तब इस परियोजना पर करीब 25 हजार करोड़ रुपए खर्च आने अनुमान लगाया गया था। अब अंतिम डीपीआर तैयार होने पर प्रोजेक्ट वैल्यू थोड़ा बढ़ सकता है। नई दिल्ली से काठमांडू को रेलमार्ग से जोड़ने की कवायद साल 2022 में शुरू हुई थी।

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक अंतिम सर्वे शुरू है। इसमें फिजिबिलिटी और जमीन की उपलब्धता देखी जा रही है। दिल्ली से रक्सौल तक पहले से रेलवे ट्रैक है। दिल्ली से काठमांडू को जोड़ने के लिए रक्सौल से काठमांडू तक 136 किमी नई लाइन बिछानी होगी। इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी सीवीओ इंजीनियरिंग के सचिव मंटू कुमार ने रिपोर्ट जारी की है।

यह भी पढें   सन्दर्भ–संविधान संशोधन नेपाल के वर्तमान संदर्भ में : विनोदकुमार विश्वकर्मा

रक्सौल से काठमांडू 2-3 घंटे में पहुंच सकेंगे

नई रेल लाइन बनने से नेपाल के साथ कारोबार बढ़ाने में भारत सड़क मार्ग के साथ रेल मार्ग का इस्तेमाल करेगा। नेपाल सीमा से सटा रक्सौल रेलवे स्टेशन सीधे दिल्ली से जुड़ा है। भारत को रक्सौल स काठमांडू तक महज 136 किमी नई रेल लाइन बनानी होगी। रक्सौल से काठमांडू की दूरी करीब 136 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से इस दूरी को तय करने में 5 घंटे लगते हैं। रेल मार्ग तैयार होने पर यह दूरी दो-तीन घंटे में तय हो सकेगी।

यह भी पढें   इंसानी संवेदना ( लघुकथा ) : विनोदकुमार विमल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed