Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले धनुषा जिला अधिवेशन में रघुवीर महासेठ पक्ष का दबदबा कायम

 

काठमांडू, जेठ ९ – नेकपा एमाले धनुषा में सम्पन्न आठवें जिला अधिवेशन में रघुवीर महासेठ पक्ष ने अपना दबदवा कायम रखा है । आज सुबह सम्पन्न मतगणना अनुसार अध्यक्ष के साथ ही सभी पदों में महासेठ पक्ष के उम्मीदवारों ने अत्यधिक मतान्तर से जीत हासिल की है  । एमाले धनुषा के आठवें जिला अधिवेशन से अध्यक्ष पद में महासेठ पक्षधर भोला यादव दोबर मत से विजयी हुए हैं । उन्होंने ४०२ मत प्राप्त किया उनके प्रतिद्वन्दी लक्ष्मीनारायण यादव ने २०० मत प्राप्त किया है ।
इसी तरह उपाध्यक्ष पद में तेजनारायण यादव ४३० मत प्राप्त कर विजयी हुए हैं । उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी जयप्रकाश सुनरैत यादव ने १६० मत मात्र प्राप्त किया । इसी तरह सचिव पद में महासेठ पक्ष के ही दिपनारायण ठाकुर (दिपन) १४० मत के मतान्तर से विजयी हुए हैं । उन्हें ३६५ मत प्राप्त हुआ । महिला उपसचिव में रुका कुमारी मिश्र विजयी हुई हैं । इसी तरह लेखा समिति के अध्यक्ष में विरेन्द्र लाल कर्ण विजयी हुए हैं । सदस्यों में भी महासेठ पक्ष के ही उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है । वैशाख २० गते शुरु हुए एमाले धनुषा के जिला अधिवेशन के निर्वाचन सत्र में महासेठ और उमाशंकर अरगडिया पक्ष बीच विवाद के कारण यह स्थगित हो गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *