Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी एसोसिएशन इन अमरीका के सम्मेलन में भाग लेने राजेंद्र महतो अमरीका प्रस्थान

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । अमरीका में रहने वाले मधेशी समुदाय की संस्था मधेशी एसोसिएशन इन अमरीका (मां)की चौथी राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री राजेन्द्र महतो धर्म पत्नी संविधान सभा सदस्य शैल कुमारी महतो के साथ शुक्रवार को अमरीका के लिए प्रस्थान किए। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पार्टी के नेता तथा उनके शुभचिंतको ने माला पहनाकर अमरीका के लिए विदा किया।” मधेशी के शान,अपन संस्कृति,अपन पहचान, मां के अभियान, मधेशी के समग्र उत्थान “नारा सहित को यह सम्मेलन वर्जीनिया राज्य के मानसस शहर में 25मई को आयोजित होने जा रहा है।इस सम्मेलन में राजेंद्र महतो प्रमुख अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। इस सम्मेलन में अमरीकी में रह रहे बड़ी संख्या में मधेशी के साथ अमरीका स्थित नेपाली दूतावास के राजनयिक की भी सहभागिता रहेगी।
मधेशी एसोसिएशन इन अमरीका के अध्यक्ष संगीता रौनियार के मुताबिक यह चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। अमरीका में रह रहे मधेशी भाई बहन काफी उत्साहित हैं।
संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा इभेन्ट कोर्डिनेटर मनोज सिंह का कहना है कि हम मधेशी अमरीका में अपनी सभ्यता संस्कृति तथा आत्म सम्मान को नहीं भूले हैं।यह सम्मेलन मधेशी एकता का प्रतीक बनेगा।जिसका प्रभाव नेपाल पर भी पड़ेगा। राजेंद्र महतो अमरीका में दस दिन प्रवास पर रहेंगे, फिर कतार में चार दिन रहेंगे। वहां भी मधेशी समुदाय से मुलाकात करेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *