Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा ने गृहमंत्री लेखक का इस्तीफा मांगा

 

काठमांडू.

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी  ने गृह मंत्री रमेश लेखक के इस्तीफे की मांग की है।

कार्यवाहक प्रवक्ता मनीष झा ने बताया कि शनिवार को वर्चुअली आयोजित पार्टी की केंद्रीय समिति की आपात बैठक में गृह मंत्री लेखक से अपने पद से इस्तीफा देने और यात्रा वीजा मुद्दे की निष्पक्ष जांच का समर्थन करने की मांग की गई।

झा ने एक बयान में कहा, ‘‘आज हम उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि पिछले दिनों सांसद रमेश लेखक ने खुद सदन में विभिन्न उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा था कि ‘जब सवाल उठें तो इस्तीफा दे देना चाहिए और जांच में मदद करनी चाहिए।’ हम मांग करते हैं कि वह जल्द से जल्द गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दें और इस मामले की निष्पक्ष जांच में मदद करें।’’

यह भी पढें   जनकपुरधाम को साफ, सुरक्षित और पर्यटक मैत्री बनाने के लिए सुधार का किया मांग

गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर दावा किया कि मंत्री लेखक की इस मामले में कोई संलिप्तता नहीं है। इसी तरह गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह प्राधिकरण द्वारा की जाने वाली सभी प्रकार की जांच में सहयोग करेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com