दो महीने के युद्धविराम के बाद फिर शुरू हुई लड़ाई, 24 घंटों में गाजा पट्टी में कम से कम 79 फिलिस्तीनी मारे गए
गाजा पट्टी।
इजरायल ने गाजा में हमले तेज कर दिए हैं। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में चल रहे इजरायली नरसंहार के परिणामस्वरूप पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में कम से कम 79 फिलिस्तीनी मारे गए और 211 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अक्टूबर 2023 से इजरायली हमले में फलस्तीनी लोगों की मृत्यु की संख्या बढ़कर 53,901 हो गई है, जबकि 122,593 लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों में ज़्यादातर महिलाएँ और बच्चे हैं।
दो महीने के युद्धविराम के बाद फिर शुरू हुई लड़ाई
यूएनकी एक एजेंसी द्वारा उद्धृत उन्हीं सूत्रों के अनुसार, दो महीने के युद्धविराम के बाद 18 मार्च को इजरायल द्वारा पुनः नरसंहार शुरू करने के बाद से मरने वालों की संख्या भी 3,747 हो गई है, तथा 10,552 अन्य घायल हुए हैं।
गाजा में इजरायली सेना के हमले जारी हैं। शनिवार को हुए इन हमलों में 79 लोग मारे गए। मृतकों में खान यूनिस शहर में हुए हवाई हमले में एक डॉक्टर के मारे गए नौ बच्चे भी शामिल हैं, जबकि एक बच्चा घायल हुआ है। मारे गए बच्चे सात महीने से लेकर 12 वर्ष के थे।
वहां पर इजरायली सेना पर लगातार हमले हो रहे हैं, इसलिए जवाबी हमले भी करने पड़ रहे हैं। इसीलिए आमजनों से शहर को छोड़कर जाने के लिए कहा जा रहा है। सात अक्टूबर, 2023 से जारी इजरायली हमलों में अभी तक करीब 54 हजार लोग मारे जा चुके हैं।

