Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख देवराज घिमिरे ने बुलाई कार्यव्यवस्था परामर्श समिति की बैठक

 

काठमांडू, जेठ १६ – सभामुख देवराज घिमिरे ने कार्यव्यवस्था परामर्श समिति की बैठक बुलाई है । समिति की बैठक मध्याह्न १२ बजे बुलाई गई है । इससे पहले ११ बजे सभामुख घिमिरे मुख्य सचेतक और प्रमुख सचेतकों के साथ भी बातचीत करेंगे । आज की यह बैठक संसद के अवरोध हटाने और बजट को लेकर चर्चा के लिए समय निर्धारण करने के उद्देश्य से बुलाई जा रही है । ये जानकारी सभामुख के सचिवालय ने दी है । प्रमुख प्रतिपक्षी नेकपा माओवादी केन्द्र सहित विपक्षी दलों ने विजिट विसा अनियमितता प्रकरण में गृहमंत्री रमेश लेखक समेत फंसे हैं । इस बात को लेकर वो गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं । अगर ऐसा नहीं हुआ तो संसद अवरुद्ध कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे । जेठ १५ गते बजेट प्रस्तुत करने के कारण विपक्षी दलों ने चलने दिया । आज से अवरोध के कार्यक्रम को निरन्तरता दिए जाने की जानकारी भी दी है । संसद के अवरोध हटाने आदि के विषयों में चर्चा के लिए सभामुख घिमिरे ने चर्चा तथा बैठक बुलाई है । यह जानकारी उनके प्रेस विज्ञ शेखर अधिकारी ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *