Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पौडेल से राष्ट्रीय खेलकूद परिषद् के सदस्य सचिव टंकलाल घिसिङ ने की मुलाकात

 

काठमांडू, जेठ १६ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से राष्ट्रीय खेलकूद परिषद् के सदस्य सचिव टंकलाल घिसिङ ने मुलाकात की है । मुलाकात के इस अवसर पर राष्ट्रपति को सदस्य–सचिव घिसिङ ने वर्तमान नेपाली खेलकूद की अवस्था तथा राष्ट्रीय खेलकूद परिषद् द्वारा किए गए काम तथा भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी है । मुलकात में सदस्य–सचिव घिसिङ ने १५वें संस्करण के केन्द्र स्तरीय राष्ट्रपति रनिंग शिल्ड खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन में प्रमुख आतिथ्यता के लिए राष्ट्रपति को निमंत्रण दिया है । राष्ट्रपति रनिंग शिल्ड खेलकूद प्रतियोगिता का १५वां संस्करण इसी जेठ २८ से ३० गते तक काठमांडू में होने जा रहा है । खेल प्रतिभा की तलाश ही इसका मुख्य आधार है । राष्ट्रपति रनिंग शिल्ड प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रपति के द्वारा किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *