Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास, काठमांडू ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया, थीम रही “प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ”

 

काठमांडू, 5 जून – भारतीय दूतावास, काठमांडू ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर “प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ” (Beat Plastic Pollution) विषय के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर नेपाल के वन तथा पर्यावरण मंत्री माननीय ऐन बहादुर शाही ठकुरी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव, केन्द्रीय विद्यालय काठमांडू के छात्र-छात्राओं, दूतावास के अधिकारियों तथा भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने दूतावास परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढें   देश के कुछ जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा

कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा हरित और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में साझा प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com