देश की सुरक्षा पेड़ की सुरक्षा समान : उप महानिरीक्षक एकेसी सिंह

माला मिश्रा/ वरुण मिश्राब। सीमांत मुख्यालय, स.सी.बल, सिलीगुड़ी के द्वारा कालीचंद्र प्राथमिक विद्यालय, बासुजोत, चटपटी मोड़, रंगापानी, जिला दार्जिलिंग एवं आनंदमार्ग आश्रम, चटपटी मोड़, रंगापानी, जिला दार्जिलिंग में वृहत् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों ही स्थानों पर सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं बल कर्मियों का स्वागत किया गया एवं श्री ए.के.सी.सिंह, उप महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, स.सी.बल, सिलीगुड़ी ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन में वृक्षारोपण के महत्व विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश की सुरक्षा पेड़ की सुरक्षा समान है। कालीचंद्र प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रबनी दत्ता ने पर्यावरण के संरक्षण पर अपना उत्कृष्ट वक्तव्य देते हुए बलकर्मियों का देश की रक्षा में योगदान को भी सराहा, साथ ही अपने वक्तव्य में कहा कि जैसे जवान देश की रक्षा करता है वैसे ही पेड़ धरती मां की रक्षा करता है। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति कर राष्ट्र के गौरव का सम्मान किया गया। आनंदमार्ग आश्रम में आनंदमार्ग आश्रम के जिला सचिव डॉ. अतानु चटर्जी ने वृक्षारोपण का पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन एवं आध्यात्मिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। संपूर्ण ग्राम में पर्यावरण संरक्षण पर रैली निकालकर ग्रामवासी को जागरूक किया गया। इस वृहत वृक्षारोपण के दौरान सशस्त्र सीमा बल से डॉ. दीपक छेत्री, मुख्य पशु चिकित्सक, श्री दिवाकर भट्ट, कमांडेंट(संचार), श्री घनश्याम मीणा, उप कमांडेंट, श्री अर्जुन सिंह, उप कमांडेंट, श्री ब्रह्म स्वरूप, सहायक कमांडेंट(निजी सचिव) सहित अन्य बलकर्मी, कालीचंद्र प्राथमिक विद्यालय से श्रीमती आशिष बागदी, सहायक शिक्षक, श्री दिलीप रॉय, सहायक शिक्षक, श्रीमती नसरीन खातुन, सहायक शिक्षक एवं आनंदमार्ग आश्रम से श्री हरधन भौमिक, श्री नितीश बोस, श्री दिलीप सरकार, श्री शुक्ला साहा, श्री पलाश बरोई, श्री सागर साहा, पंचायत सदस्य श्री कालीदास सिंघा, कालीचंद्र प्राथमिक विद्यालय के लिए भूदान करने वाले श्री चंदन मंडी सहित अनेक ग्रामवासियों ने पूरे उत्साह के साथ वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।




