सप्तकोशी में लापता दो सशस्त्र पुलिसकर्मियों का अब तक नहीं चला पता
काठमांडू, जेठ २३ – सप्तकोशी नदी पर बचाव कार्य के दौरान लापता हुए दो सशस्त्र पुलिस कर्मियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । ऐसा संदेह किया जा रहा है कि लापता लोग कोशी बैरेज में ह्यूम पाइप में फंस गए होंगे ।
सप्तकोशी नदी में उद्धार अभ्यास कार्य के क्रम में लापता दो सशस्त्र पुलिस कर्मियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । ऐसी आशां जताई जा रही है कि लापता हुए लोग कोशी बैरेज में रहे ह्यूम पाइप में फंस गए होंगे । सशस्त्र पुलिस बल के मधेश प्रदेश कार्यालय से गुरुवार सप्तकोशी नदी में बचाव अभ्यास कार्य के लिए गोताखोर सहित की टीम सप्तकोशी नदी में पहुँची थी । अभ्यास के क्रम में सशस्त्र पुलिस जवान हरदेव राजवंशी और सुरज साउद लापता है । सशस्त्र प्रहरी नायब उपरीक्षक के नेतृत्व में ५ गोताखोर सहित की तालिम प्राप्त टीम सप्तकोशी नदी में अभ्यास करने गई थी । अभ्यास के क्रम में दो लोगों के लापता होने की जानकारी सप्तरी के पुलिस प्रमुख एसपी ढकेन्द्र खतिवडा ने दी है ।


